1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Lakhisarai Election Result: लखीसराय में BJP के विजय कुमार सिन्हा आगे, कांग्रेस के अमरेश कुमार पीछे

Lakhisarai Election Result: लखीसराय में BJP के विजय कुमार सिन्हा आगे, कांग्रेस के अमरेश कुमार पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:43 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:06 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार लखीसराय विधानसभा सीट BJP के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर JDU का प्रत्याशी रहा था।

Lakhisarai Seat Election Result- India TV Hindi
Lakhisarai Seat Election Result Vijay Kumar Sinha Amaresh Kumar Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की लखीसराय  विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक लखीसराय  सीट पर 52.36 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। लखीसराय  विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 18 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। लखीसराय  विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस(INC) के बीच है। BJP ने लखीसराय विधानसभा सीट से विजय कुमार सिन्हा को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने अमरेश कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लखीसराय सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी के विजय कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। वह अपने निटकटम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के अमरेश कुमार 10694 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लखीसराय सीट पर BJP प्रत्याशी विजय कुमार सिन्हा की जीत हुई थी। उन्हें 75901 वोट मिले थे और उन्होंने JDU के प्रत्याशी रामानंद मंडल को हराया था। रामानंद मंडल को 69345 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से एक ने नामांकन वापस ले लिया था। इस सीट पर कुल 186060 लोगों ने वोट किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024