1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Lauriya Election Result: लौरिया सीट पर भाजपा के विनय तिवारी आगे

Lauriya Election Result: लौरिया सीट पर भाजपा के विनय तिवारी आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:43 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:18 pm IST

Lauriya vidhan sabha chunav Result: पिछली बार लौरिया विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर आरजेडी का प्रत्याशी रहा था।

Lauriya Seat Election Result- India TV Hindi
Lauriya Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की लौरिया विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  लौरिया विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विनय बिहारी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शंभू तिवारी के बीच है। 

लौरिया सीट  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विनय बिहारी राजद के शंभु तिवारी से 4359 मतो से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लौरिया विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई थी। उस समय बीजेपी ने विनय बिहारी को मैदान में उतारा था और उन्हें 57351 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी दौड़ा कौशल प्रताप सिंह रहे थे जिन्हें 39778 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024