1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने कहा-अगर मैं जमूरा हूं तो मदारी कौन है?

बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने कहा-अगर मैं जमूरा हूं तो मदारी कौन है?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 27, 2020 01:02 pm IST,  Updated : Oct 27, 2020 01:02 pm IST

नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय कुमार झा द्वारा जमूरा कहे जाने पर लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

Bihar election- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव: चिराग पासवान ने कहा-अगर मैं जमूरा हूं तो मदारी कौन है? Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में अब कुछ घंटे बाकी रह गए हैं लेकिन नेताओं की तीखी बयानबाजी जारी है। नीतीश कुमार के करीबी मंत्री संजय कुमार झा द्वारा जमूरा कहे जाने पर लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर मैं जमूरा हूं तो मुझे बता दीजिए कि मदारी कौन है?

चिराग ने कहा-'जमूरा कहा गया है न मुझे। मुझे बता दीजिए कि अगर मैं जमूरा हूं तो मदारी कौन है। निरंतर मुझे यही कहा जा रहा है कि मैं PM और BJP के इशारे पर काम कर रहा हूं। एक व्यक्ति के विरोध में आप हमारे देश के प्रधानमंत्री का विरोध करने लग जाते हैं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024