1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Madhubani Chunav Result: मधुबनी में मतगणना जारी, VIP 6715 वोटों से आगे

Madhubani Chunav Result: मधुबनी में मतगणना जारी, VIP 6715 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:17 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 12:11 pm IST

Madhubani Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबनी विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय भी RJD ने समीर कुमार महासेठ को मैदान में उतारा था और उन्हें 76823 वोट प्राप्त हुए थे।

मधुबनी में मतगणना जारी- India TV Hindi
मधुबनी में मतगणना जारी

पटना: बिहार की मधुबनी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, मधुबनी सीट पर 52.6 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

मधुबनी विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल और विकासशील इन्सां पार्टी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। वीआईपी प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ 6715 वोटों से आगे हैं जबकि राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी समीर कुमार महासेठ को 6575 वोट मिले हैं । वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। 

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मधुबनी विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय भी RJD ने समीर कुमार महासेठ को मैदान में उतारा था और उन्हें 76823 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर BJP प्रत्याशी रामदेव महतो रहे थे, जिन्हें 69516 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024