1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मुंगेर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मुंगेर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 09:39 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 09:39 am IST

बीजेपी ने मुंगेर विधानसभा सीट से एकबार फिर प्रणव कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं आरजेडी ने अविनाश कुमार विद्यार्थी पर दांव खेला है। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Munger vidhan sabha seat- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: मुंगेर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत Image Source : PTI

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में मुंगेर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP)और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच है। बीजेपी ने मुंगेर विधानसभा सीट से एकबार फिर प्रणव कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं आरजेडी ने अविनाश कुमार विद्यार्थी पर दांव खेला है। 

2015 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर आरजेडी प्रत्याशी विजय कुमार 'विजय' की जीत हुई थी। उन्हें कुल 77216 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रणव कुमार  को 4365 वोटों से हराया था। प्रणव कुमार को कुल 72851 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल थी।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024