1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Nabinagar Chunav Result: नबीनगर से RJD के विजय कुमार सिंह की जीत, JDU के वीरेंद्र कुमार सिंह को हराया

Nabinagar Chunav Result: नबीनगर से RJD के विजय कुमार सिंह की जीत, JDU के वीरेंद्र कुमार सिंह को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:33 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:57 pm IST

Bihar Election Result: बिहार की नबीनगर विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई है। यहां से राजद के विजय कुमार सिंह ने JDU वीरेंद्र कुमार सिंह 20121 वोटों से हराया है।

Nabinagar Chunav Result- India TV Hindi
Nabinagar Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की नबीनगर विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद के विजय कुमार सिंह ने JDU वीरेंद्र कुमार सिंह 20121 वोटों से हराया है। विजय कुमार सिंह ने 64943 वोट हासिल किए हैं, जबकि वीरेंद्र कुमार सिंह को 44822 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के धर्मेंद्र कुमार को 23490 हजार वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 13 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक नबीनगर सीट पर 57.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। नबीनगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 13 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला पिछली बार के विजेता और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विजय कुमार सिंह के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नबीनगर विधानसभा सीट पर जेडीयू की जीत हुई थी। उस समय भी जेडीयू ने वीरेंद्र कुमार सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 42035 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी गोपाल नारायण सिंह रहे थे जिन्हें 36774 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024