1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Nawada Chunav Result: नवादा में मतगणना जारी, RJD की विभा देवी 13880 वोटों से आगे

Nawada Chunav Result: नवादा में मतगणना जारी, RJD की विभा देवी 13880 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:05 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 01:58 pm IST

Nawada Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नवादा विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय RJD ने राजबल्लभ प्रसाद को मैदान में उतारा था और उन्हें 88235 वोट प्राप्त हुए थे।

Nawada Chunav Result- India TV Hindi
Nawada Chunav Result

पटना: बिहार की नवादा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। नवादा सीट से RJD की विभा देवी 13880 वोटों से आगे चल रही है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, नवादा सीट पर 50.8 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 दर्ज किया गया था।

किस-किसके बीच मुकाबला?

नवादा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला HAM के राजेस कुमार निराला और RJD की विभा देवी के बीच है। यह मुकाबला किसके हक में जाता है, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

वोटों की गिनती

08:00- वोटों की गिनती शुरू हुई।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नवादा विधानसभा सीट पर RJD की जीत हुई थी। उस समय RJD ने राजबल्लभ प्रसाद को मैदान में उतारा था और उन्हें 88235 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर BLSP प्रत्याशी इंद्रादेव प्रसाद रहे थे, जिन्हें 71509 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024