1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Nirmali Election Result: निर्मली सीट पर मतगणना जारी, जानें RJD और JDU में कौन आगे

Nirmali Election Result: निर्मली सीट पर मतगणना जारी, जानें RJD और JDU में कौन आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:12 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 01:25 pm IST

Nirmali vidhan sabha Chunav Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव को 79600 वोट मिले थे।

Nirmali Seat Election Result, Aniruddha Prasad Yadav, Yadubansh Kumar Yadav, RJD, JDU- India TV Hindi
Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव को 79600 वोट मिले थे। Image Source : INDIA TV

निर्मली: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है। सूबे की निर्मली विधानसभा सीट पर भी वोटों की गिनती जारी है, जहां तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। निर्मली विधानसभा सीट जनता दल युनाइटेड के अनिरुद्ध प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल के यदुवंश कुमार यादव के बीच टक्कर चल रही है। बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनावों में जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने आसानी से जीत दर्ज की थी।

अब तक के रुझानों में जेडीयू के अनिरुद्ध प्रसाद यादव 19613 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं, आरजेडी के यदुवंश कुमार यादव 7373 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

2015 के विधानसभा चुनावों में निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम कुमार राय के बीच टक्कर थी। उन चुनावों में इन दोनों पार्टियो के रास्ते अलग थे, लेकिन इस बार ये साथ मिलकर लड़ रही हैं। उन चुनावों में निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव को 79600 वोट मिले थे। अनिरुद्ध ने भाजपा प्रत्याशी राम कुमार राय को 23951 वोटों से हराया था, जिन्हें 55649 वोट मिले थे। 2015 में निर्मली सीट पर NOTA को 6699 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024