1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Video: चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे पप्पू यादव, अचानक मंच हुआ ध्वस्त, गिरने से टूटा हाथ

Video: चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे पप्पू यादव, अचानक मंच हुआ ध्वस्त, गिरने से टूटा हाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 31, 2020 04:39 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 07:44 pm IST

पप्पू यादव जिस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त उनका मंच टूट गया और वो समर्थकों समेत नीचे गिर पड़े। इस घटना में पप्पू यादव का हाथ भी टूट गया।

बिहार चुनाव: भाषण दे रहे थे पप्पू यादव, टूट गया मंच, देखिए वीडियो- India TV Hindi
बिहार चुनाव: भाषण दे रहे थे पप्पू यादव, टूट गया मंच, देखिए वीडियो Image Source : VIDEO GRAB

मीनापुर. बिहार चुनाव में इन दिनों सभी राजनीतिक दलों के नेता जमकर प्रचार कर रहे हैं। शनिवार को मीनापुर विधानसभा में प्रचार कर रहे जनअधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव चोटिल हो गए। दरअसल पप्पू यादव जिस वक्त लोगों को संबोधित कर रहे थे, उसी वक्त उनका मंच टूट गया और वो समर्थकों समेत नीचे गिर पड़े। इस घटना में पप्पू यादव का हाथ भी टूट गया।

घटना के तुरंत बाद पप्पू यादव का स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गया। जाप अध्यक्ष ने कहा, "जनता के प्यार और आशीर्वाद से मुझे ज्यादा चोट नहीं आई। लोगों की दुआएं मेरे साथ हैं। मैं स्वस्थ होकर जल्द ही जनता के बीच फिर लौटूंगा।" पप्पू यादव की पार्टी इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया सहित से गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है। इससे पहले दरभंगा जिले में भी एक कांग्रेस प्रत्याशी का चुनावी मंच टूटा था, हालांकि इस घटना में किसी नेता को ज्यादा चोट नहीं लगी थी।

देखिए वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024