1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Parsa Election Result: परसा में RJD के छोटे लाल 17 हजार वोटों से जीते, JDU के चंद्रिका राय को हराया

Parsa Election Result: परसा में RJD के छोटे लाल 17 हजार वोटों से जीते, JDU के चंद्रिका राय को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:11 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:04 pm IST

Parsa vidhan sabha Chunav Result : पिछली बार परसा विधानसभा सीट RJD के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर LJP का प्रत्याशी रहा था।

Parsa Election Result, Bihar election result, JDU,RJD- India TV Hindi
Parsa Election Result: परसा में RJD की जीत Image Source : INDIA TV

पटना। परसा के चुनाव नतीजों का ऐलान हो गया है। यहां राष्ट्रीय जनता दल के छोटे लाल राय को जीत मिली है। उन्होने जनता दल यूनाइटेड के चंद्रिका राय को 17293 मतों से हराया है। नतीजों के मुताबिक छोटे लाल राय को 68316 वोट मिले हैं जो कि कुल वोट का 44 फीसदी है। वहीं चंद्रिका राय को 51 हजार से कुछ ज्यादा वोट मिले। इसके साथ ही लोक जनशक्ति पार्टी को 12 हजार से ज्यादा वोट मिले। चौथे स्थान पर नोटा रहा, इसे करीब 52 सौ मतदाताओं ने चुना।

 इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक परसा सीट पर 57.59 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान परसा विधानसभा सीट पर RJD प्रत्याशी चंद्रिका राय की जीत हुई थी। उन्हें 77,211 वोट मिले थे और उन्होंने LJP प्रत्याशी छोटे लाल राय को 42,335 हजार मतों से हराया था। छोटे लाल राय को 34,876 मत मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024