1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Pipra Chunav Result: पिपरा में मतगणना जारी, BJP के श्यामबाबू प्रसाद यादव 10087 वोटों से आगे

Pipra Chunav Result: पिपरा में मतगणना जारी, BJP के श्यामबाबू प्रसाद यादव 10087 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:06 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 12:34 pm IST

Pipra Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पिपरा विधानसभा सीट पर BJP की जीत हुई थी। उस समय भी भाजपा ने श्यामबाबू प्रसाद यादव को मैदान में उतारा था और उन्हें 65552 वोट प्राप्त हुए थे।

Pipra Chunav Result- India TV Hindi
Pipra Chunav Result

पटना: बिहार की पिपरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। पिपरा सीट से  BJP के श्यामबाबू प्रसाद यादव 10087 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, पिपरा सीट पर 52.07 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

किस-किसके बीच मुकाबला?

पिपरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के श्यामबाबू प्रसाद यादव और CPI (M) के राजमंगल प्रसाद के बीच है। यह मुकाबला किसके हक में जाता है, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

वोटों की गिनती

08:00- वोटों की गिनती शुरू हुई।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पिपरा विधानसभा सीट पर BJP की जीत हुई थी। उस समय भी भाजपा ने श्यामबाबू प्रसाद यादव को मैदान में उतारा था और उन्हें 65552 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर JDU प्रत्याशी कृष्ण चंद्रा रहे थे, जिन्हें 61622 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024