1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. ‘जंगल राज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता: PM मोदी

‘जंगल राज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता: PM मोदी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 02:57 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 03:00 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की जनता ने ‘जंगलराज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को इस बार फिर से पराजित करने का फैसला किया है।

‘जंगल राज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता: PM मोदी- India TV Hindi
‘जंगल राज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को फिर से पराजित करेगी बिहार की जनता: PM मोदी Image Source : PTI

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य की जनता ने ‘जंगलराज’ के लिए जिम्मेदार लोगों को इस बार फिर से पराजित करने का फैसला किया है। पीएम मोदी यहां एक चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा ,‘‘हमसे पहले की सरकारों को अपने ‘कमीशन’ की बहुत चिंता रहती थी, मिथिला जैसे क्षेत्रों में संपर्क सुविधाएं मुहैया कराने की उन्होंने कभी चिंता ही नहीं की।’’ 

अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि राजग बिहार के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने जनता को आगाह किया कि वे राज्य के कल्याण संबंधी कोष पर लार टपकाने वालों से सावधान रहें। उनका निशाना राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस की ओर था। मोदी ने चुनावी रैली में अयोध्या का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है और जो विलंब के लिए हम पर तंज करते थे, वही अब प्रशंसा में तालियां बजा रहे हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने मुजफ्फरपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की कि वे किसी के झांस में न आएं। पीएम मोदी ने कहा कि अपहरण उद्योग पर कॉपीराइट रखने वाले लोग सत्ता में आ गए तो सरकारी नौकरियों की बात तो भूल ही जाइए, निजी कंपनियां भी भाग जाएंगी। 

उनका साफ इशारा राष्ट्रीय जनता दल और सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव की ओर था। पीएम मोदी ने कहा- 'जंगलराज के युवराज’ से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है? जंगलराज की परंपरा में सब सीखने वाले लोगों को मुझसे ज़्यादा अच्छी तरह बिहार की जनता जानती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024