1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Raghunathpur Chunav Result: राष्ट्रीय जनता दल के हरिशंकर यादव करीब 18 हजार मतों से जीते

Raghunathpur Chunav Result: राष्ट्रीय जनता दल के हरिशंकर यादव करीब 18 हजार मतों से जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:40 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:59 am IST

Raghunathpur Vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार रघुनाथपुर विधानसभा सीट RJD के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर BJP का प्रत्याशी रहा था।

Raghunathpur Election Result: रघुनाथपुर में शुरू हुई मतगणना, जानिए JDU और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Raghunathpur Election Result: रघुनाथपुर में शुरू हुई मतगणना, जानिए JDU और RJD में कौन आगे Image Source : INDIA TV

पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी रघुनाथपुर सीट बचा ली है। यहां से पार्टी के उम्मीदवार हरिशंकर यादव ने लोक जनशक्ति पार्टी के मनोज कुमार सिंह को 17965 वोट से हरा दिया है। जनता दल यूनाइटेड के राजेश्वर चौहान तीसरे स्थान पर रहे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक रघुनाथपुर सीट पर 51.34 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रघुनाथपुर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी हरिशंकर यादव की जीत हुई थी। उन्हें 61,042 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मनोज कुमार सिंह को करीब साढ़े 10 हजार मतों से हराया था। मनोज कुमार सिंह को 50,420 मत मिले थे। 

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024