1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Rajnagar Chunav Result: राजनगर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी, BJP के रामपरित पासवान 11500 वोटों से आगे

Rajnagar Chunav Result: राजनगर विधानसभा सीट पर मतगणना जारी, BJP के रामपरित पासवान 11500 वोटों से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:56 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:05 pm IST

Rajnagar Vidhan Sabha Chunav Result: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनगर विधानसभा सीट पर BJP की जीत हुई थी। उस समय भी BJP ने रामपरित पासवान को मैदान में उतारा था और उन्हें 71614 वोट प्राप्त हुए थे।

राजनगर में मतगणना जारी- India TV Hindi
राजनगर में मतगणना जारी

पटना: राजनगर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है।  BJP के रामपरित पासवान 11500 वोटों से आगे चल रहे हैं और उनके निकटतम प्रतिद्वंदी RJD के रामावतार पासवान  को अबतक 7014  वोट प्राप्त हुए हैं। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक, राजनगर सीट पर 53.57 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जबकि दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.70 दर्ज किया गया था।

किस-किसके बीच मुकाबला?

राजनगर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला BJP के रामपरित पासवान और RJD के रामावतार पासवान के बीच है। यह मुकाबला किसके हक में जाता है, इसका फैसला आज हो जाएगा। मतगणना सेंटर्स पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है।

2015 में कौन जीता?

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजनगर विधानसभा सीट पर BJP की जीत हुई थी। उस समय भी BJP ने रामपरित पासवान को मैदान में उतारा था और उन्हें 71614 वोट प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर RJD प्रत्याशी रामावतार पासवान रहे थे, जिन्हें 65372 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के समीकरण

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। 

बदल गए समीकरण

लेकिन, इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का गठबंधन है। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024