1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Ramgarh Chunav Result: रामगढ़ में RJD के सुधाकर सिंह 189 वोटों से जीते, BSP की अंबिका सिंह को हराया

Ramgarh Chunav Result: रामगढ़ में RJD के सुधाकर सिंह 189 वोटों से जीते, BSP की अंबिका सिंह को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:21 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:14 pm IST

Ramgarh Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। एक नजदीकी मुकाबले में राजद के सुधाकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अंबिका सिंह को 189 वोटों से हराया है।

Ramgarh Chunav Result- India TV Hindi
Ramgarh Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। एक नजदीकी मुकाबले में राजद के सुधाकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) के अंबिका सिंह को 189 वोटों से हराया है। सुधाकर सिंह ने 58083 वोट हासिल किए हैं, जबकि अंबिका सिंह को 57894 वोट मिले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह को 56084 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक रामगढ़ सीट पर 63.8 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। रामगढ़ विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुधाकर सिंह और बसपा के अंबिका सिंह के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। भाजपा ने अशोक कुमार सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 57501 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर राजद प्रत्याशी अंबिका सिंह रहे थे जिन्हें 49490 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024