1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के अधिकारों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के अधिकारों को लेकर किया विरोध-प्रदर्शन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 22, 2020 08:29 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 08:29 pm IST

राष्ट्रीय जन जन पार्टी (RJJP) ने शनिवार को राजधानी दिल्ली समेत बिहार और उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के अधिकारों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

Rastriya Jan Jan Party protests in favor of economically backward students- India TV Hindi
Rastriya Jan Jan Party protests in favor of economically backward students Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जन जन पार्टी (RJJP) ने शनिवार (22 अगस्त) को राजधानी दिल्ली समेत बिहार और उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के अधिकारों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। दिल्ली में विजय चौक पर राष्ट्रीय जन जन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कोरोना के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गरीब सवर्ण (EWS) वर्ग के छात्रों की मांग को सरकार के सामने रखा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अपील की कि EWS के छात्रों को सरकारी नौकरी में आवेदन के दौरान आयु सीमा और आवेदन शुल्क में छूट दी जाए। आशुतोष कुमार ने कहा कि दूसरे आरक्षित वर्गों की तरह गरीब सवर्ण वर्ग के छात्र भी आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों की वजह से सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाते और मजबूरन पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं।

पार्टी अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए विरोध मार्च जैसे ही विजय चौक से आगे बढ़ा दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 के लिए बने सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते हुए 2 बस में 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भरकर हिरासत में ले लिया। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संरक्षक मृणाल माधव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधी प्रकोष्ठ कौशिकेष कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन में रखा गया है। राष्ट्रीय जन जन पार्टी ने इस मुद्दे पर बिहार के 30 जिलों और उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में प्रदर्शन किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024