1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Raxaul Election Result: रक्सौल सीट पर भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा आगे

Raxaul Election Result: रक्सौल सीट पर भाजपा के प्रमोद कुमार सिन्हा आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:47 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:25 pm IST

Raxaul Vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार रक्सौल विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर आरजेडी का प्रत्याशी रहा था।

Raxaul Seat Election Result- India TV Hindi
Raxaul Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की रक्सौल विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  रक्सौल विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमोद कुमार सिन्हा और कांग्रेस के रामबाबू प्रसाद यादव के बीच है था लेकिन दूसरे नंबर पर निर्दलीय पत्याशी ने जगह बना ली है।

रक्सौल सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमोद कुमार सिन्हा आगे चल रहे हैं। प्रमोद कुमार सिन्हा निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश कुमार से 21407 मतों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान रक्सौल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई थी। उस समय बीजेपी ने अजय कुमार सिंह को मैदान में उतारा था और उन्हें 64731 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी सुरेश कुमार रहे थे जिन्हें 61562 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024