1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sahebganj Election Result: VIP के राजू कुमार सिंह की 15 हजार वोटों से जीत, RJD ने गंवाई सीट

Sahebganj Election Result: VIP के राजू कुमार सिंह की 15 हजार वोटों से जीत, RJD ने गंवाई सीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:20 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:09 am IST

Sahebganj vidhan sabha Seat Chunav Result: पिछली बार साहेबगंज विधानसभा सीट RJD के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर BJP प्रत्याशी रहा था।

Sahebganj Election Result: साहेबगंज सीट पर शुरू हुई मतगणना, जानिए VIP और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Sahebganj Election Result Image Source : INDIA TV

पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने साहेबगंज सीट गंवा दी है। विकासशील इंसान पार्टी के राजू कुमार सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल के रामविचार राय को 15333 वोटों से हरा दिया है।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक साहेबगंज सीट पर 56.52 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान साहेबगंज सीट पर आरजेडी प्रत्याशी राम विचार राय की जीत हुई थी। उन्हें   70583 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी राजू कुमार सिंह को 10660 वोटों से हराया था। राजू कुमार सिंह को कुल 59923  वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024