1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sandesh Election Result: संदेश में RJD की किरण देवी ने बनाई बड़ी बढ़त

Sandesh Election Result: संदेश में RJD की किरण देवी ने बनाई बड़ी बढ़त

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:07 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:02 pm IST

Sandesh Vidhan Sabha chunav Result 2020: पिछली बार संदेश सीट पर राजद प्रत्याशी अरूण कुमार और भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के बीच टक्कर थी।

Sandesh Seat Election Result - India TV Hindi
Sandesh Seat Election Result 

Sandesh Vidhan Sabha chunav Result 2020: बिहार की संदेश विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक संदेश सीट पर 52.73  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। संदेश विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। संदेश विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर जेडीयू और राजद के बीच में है। जेडीयू ने संदेश विधानसभा सीट से विजेंद्र कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने किरण देवी पर दांव खेला है। इसके अलावा लोक जन शक्ति पार्टी से श्वेता सिंह है।

संदेश सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में राजद की किरण देवी आगे चल रही हैं। वह निटकटम प्रतिद्वंदी जेडीयू के विजेंद्र कुमार यादव से 50607 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान संदेश सीट पर राजद प्रत्याशी अरूण कुमार की जीत हुई थी उन्हें 74306 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह को 25427 वोटों से हराया था जिन्हें 48879 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 3 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3713 वोट गए थे।  2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024