1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Nalanda Chunav Result: नालंदा सीट पर जदयू के श्रवण कुमार जेवीपी के कौशलेंद्र कुमार से आगे

Nalanda Chunav Result: नालंदा सीट पर जदयू के श्रवण कुमार जेवीपी के कौशलेंद्र कुमार से आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:19 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:20 pm IST

Nalanda vidhan sabha chunav Result: पिछली बार नालंदा विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर बीजेपी का प्रत्याशी रहा था।

Nalanda Seat Election Result- India TV Hindi
Nalanda Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की नालंदा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 53.51 प्रतिशत दर्ज किया गया था। नालंदा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के श्रवण कुमार और कांग्रेस की गुंजन पटेल के बीच है। 

नालंदा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) के श्रवण कुमार आगे चल रहे हैं। श्रवण कमार जनतांत्रिक विकास पार्टी के कौशलेंद्र कुमार से 3632 मतों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नालंदा विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) की जीत हुई थी। उस समय जेडीयू ने श्रवण कुमार को मैदान में उतारा था और उन्हें 72596 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार रहे थे जिन्हें 69600 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024