1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sherghati Chunav Result: शेरघाटी से RJD की मंजू अग्रवाल विजयी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Sherghati Chunav Result: शेरघाटी से RJD की मंजू अग्रवाल विजयी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:02 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 12:43 pm IST

Sherghati Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के मंजू अग्रवाल ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव को 16690 वोट से हराया है।

Sherghati Chunav Result- India TV Hindi
Sherghati Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की शेरघाटी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के मंजू अग्रवाल ने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव को 16690 वोट से हराया है। मंजू अग्रवाल ने 61804 वोट हासिल किए हैं, जबकि विनोद प्रसाद यादव को 45114 वोट मिले हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के मुकेश कुमार यादव को 24107 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 11 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक शेरघाटी सीट पर 62.75 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। शेरघाटी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला पिछली बार हुए चुनाव के विजेता और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी विनोद प्रसाद यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की मंजू अग्रवाल के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शेरघाटी विधानसभा सीट पर जेडीयू की जीत हुई थी। उस समय जेडीयू भी ने विनोद प्रसाद यादव को मैदान में उतारा था और उन्हें 44579 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर हिंदुस्तान आवाम मोर्चा प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव रहे थे जिन्हें 39745 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024