1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Siwan Election Result: बीजेपी के हाथ से निकला सिवान, RJD के अवध बिहारी जीते

Siwan Election Result: बीजेपी के हाथ से निकला सिवान, RJD के अवध बिहारी जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:28 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 11:18 am IST

Bihar Election Result: पिछली बार सिवान विधानसभा सीट BJP के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर JDU का प्रत्याशी रहा था।

Siwan Election Result: सिवान में शुरू हुई मतगणना, जानिए BJP और RJD में कौन आगे- India TV Hindi
Siwan Election Result Image Source : INDIA TV

पटना। सिवान सीट बीजेपी के खाते से निकल गई है। यहां राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी जीते हैं। उन्होने भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश यादव को 1973 वोट से हराया है।

 इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक सिवान सीट पर 54.12 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सिवान सीट पर  भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रत्याशी व्यास देव की जीत हुई थी। उन्हें 55156 वोट मिले थे और उन्होंने जेडीयू के प्रत्याशी बबलू प्रसाद को 3534 हजार मतों से हराया था जिन्हें 51622 मत मिले थे। 

राजद के टिकट पर ताल ठोक रहे अवध बिहारी चौधरी भी सिवान से 5 बार विधायक रह चुके हैं। अवध बिहारी चौधरी को 1985, 1990, 1995, 2000 और फरवरी 2005 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई, जबकि अक्टूबर 2005 और साल 2010 में वो भाजपा के व्यास देव प्रसाद से चुनाव हार गए।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024