1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तारापुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तारापुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 09:14 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 09:14 am IST

जेडीयू ने तारापुर विधानसभा सीट से एकबार फिर मेवा लाल चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं आरजेडी ने दिव्य प्रकाश पर दांव खेला है। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Tarapur vidhan sabha seat- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: तारापुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार जेडीयू की हुई थी जीत Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में तारापुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU)और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच है। जेडीयू ने तारापुर विधानसभा सीट से एकबार फिर मेवा लाल चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं आरजेडी ने दिव्य प्रकाश पर दांव खेला है। 

2015 के विधानसभा चुनाव में तारापुर सीट पर जेडीयू प्रत्याशी मेवा लाल चौधरी की जीत हुई थी। उन्हें कुल 66411 वोट मिले थे और उन्होंने HAMS प्रत्याशी शकुनी चौधरी  को 11947 वोटों से हराया था। शकुनी चौधरी को कुल 54464 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल थी।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर होगा जबकि मतगणना 10 नवंबर होगी। पहले चरण में 28 नवंबर को 71 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में तीन नवंबर को 94 सीटों के लिए और आखिरी चरण में सात नवंबर को 78 सीटों के लिए मतदान होगा। इस चुनाव में राजद जहां कांग्रेस और वामपंथी दलों के साथ चुनावी मैदान में उतरा है वहीं भाजपा और जदयू सहित चार दल मिलकर चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024