1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Tarari Election Result: तरारी में सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद आगे

Tarari Election Result: तरारी में सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:59 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:48 pm IST

Tarari Vidhan Sabha chunav Result 2020: पिछली बार तरारी सीट पर सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद और लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था।

Tarari Seat Election Result Kaushal Kumar Singh Sudama...- India TV Hindi
Tarari Seat Election Result Kaushal Kumar Singh Sudama Prasad BJP CPI M-L Image Source : PTI

Tarari Vidhan Sabha chunav Result 2020: बिहार की तरारी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक तरारी सीट पर 55.35  प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। तरारी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। तरारी विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और सीपीआई (एमएल) के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट से कौशल कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि सीपीआई (एमएल) ने एक बार फिर पिछली बार के विजेता सुदामा प्रसाद पर दांव खेला है।

तरारी सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद आगे है। वह  स्वतंत्र पार्टी से नरेंद्र कुमार पांडे 3105 से आगे चल रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कौशल कुमार सिंह काफी पीछे है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान तरारी सीट पर सीपीआई (एमएल) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की जीत हुई थी उन्हें 44050 वोट मिले थे और उन्होंने लोजपा प्रत्याशी गीता पांडेय को 272 वोटों से हराया था जिन्हें 43778 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 3858 वोट गए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024