1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: टिकारी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: टिकारी में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JD-U की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 09:23 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 09:23 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में टिकारी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच में है।

Tikari seat anil kumar sumant kumar rjd ljp BJP Congress- India TV Hindi
Tikari seat anil kumar sumant kumar rjd ljp BJP Congress Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में टिकारी विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और कांग्रेस के बीच में है। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने टिकारी विधानसभा सीट से अनिल कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने सुमंत कुमार पर दांव खेला है।

पिछली बार टिकारी सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी डॉ.अनिल कुमार और आरजेडी प्रत्याशी बागी कुमार वर्मा के बीच टक्कर थी, बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में एलजेपी का प्रत्याशी नहीं था लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान टिकारी सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) प्रत्याशी डॉ.अनिल कुमार की जीत हुई थी। उन्हें 67706 वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी के बागी कुमार वर्मा को करीब 18 हजार मतों से हराया था जिन्हें 49165 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024