1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sarairanjan vidhan sabha chunav result: सरायरंजन में जेडीयू और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर, जानिए कौन है आगे

Sarairanjan vidhan sabha chunav result: सरायरंजन में जेडीयू और आरजेडी के बीच कड़ी टक्कर, जानिए कौन है आगे

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:30 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:41 pm IST

Sarairanjan vidhan sabha chunav Result: सरायरंजन विधानसभा सीट पर मुकाबला जेडीयू और आरजेडी के बीच होगा। जेडीयू ने यहां से मौजूदा विधायक विजय कुमार चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

Sarairanjan Seat Election Result- India TV Hindi
Sarairanjan Seat Election Result

Sarairanjan vidhan sabha chunav result 2020: बिहार की सरायरंजन विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। सरायरंजन विधानसभा सीट पर जेडीयू और आरजेडी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जेडीयू ने यहां से मौजूदा विधायक विजय कुमार चौधरी को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं अरविंद कुमार सहनी यहां से आरजेडी के उम्मीदवार हैं। सरायरंजन विधानसभा सीट पर आरजेडी आगे है जबकि जेडीयू दूसरे नंबर पर है। 

सरायरंजन विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल प्रत्याशी के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अबतक जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी विजय चौधरी को 19210 वोट प्राप्त हो चुके हैं जबकि राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी अरबिंद कुमार साहनी को 19448 वोट मिले हैं। 

2015 के चुनाव में इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विजय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP)के प्रत्याशी रंजीत निर्गुणी दूसरे स्थान पर रहे थे। इस चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी तीसरे, निर्दलीय उम्मीदवार चौथे तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) प्रत्याशी पांचवें पायदान पर रहा था। 

इसबार चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस को लेकर वोटिंग के दौरान कई दिशा-निर्देशों को लागू किया था जिसमें मतदान कर्मियों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम)की स्वच्छता, मास्क पहनना, थर्मल स्कैनिंग, सेनिटाइजर और साबुन और पानी की उपलब्धता और अन्य सुरक्षात्मक मापदंडों का पालन सुनिश्चत कराया जाना शामिल था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024