Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Chhattisgarh Election Results: आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए ओपी चौधरी चुनाव हारे

Chhattisgarh Election Results: आईएएस की नौकरी छोड़ राजनीति में आए ओपी चौधरी चुनाव हारे

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Dec 11, 2018 05:47 pm IST, Updated : Dec 11, 2018 05:57 pm IST

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी का करारा शिकस्त का सामना करना पड़ा है वहीं आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे ओपी चौधरी भी खरसिया सीट से चुनाव हार गए हैं।

OP Choudhry file photo- India TV Hindi
OP Choudhry file photo

Chhattisgarh Election Results: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जहां बीजेपी का करारा शिकस्त का सामना करना पड़ा है वहीं आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति के मैदान में उतरे ओपी चौधरी भी खरसिया सीट से चुनाव हार गए है। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल के हाथों हार का सामना करना पड़ा। 

मुख्यमंत्री के करीबी और विश्वसनीय अधिकारी के तौर पर जाने जानेवाले आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी नौकरी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए थे। पार्टी ने खरसिया सीट से टिकट दिया था। लेकिन ओपी चौधरी इस क्षेत्र के लोगों का विश्वास जीत नहीं पाए और नतीजतन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 

छत्तीसगढ़ से आने वाले चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा था कि वह आईएएस के रूप में अपने कार्यकाल से संतुष्ट है लेकिन नौकरशाही की अपनी सीमाएं होती है। उन्होंने कहा कि वह अपने लोगों और अपनी माटी की और सेवा करना चाहते हैं और इसलिए आईएएस की नौकरी छोड़ने का फैसला किया।

ओपी चौधरी वर्ष 2005 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी रहे हैं। चौधरी को राज्य के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में शिक्षा में बदलाव लाने का श्रेय दिया जाता है। 

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement