Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. छत्तीसगढ़: 2013 में सिर्फ 5 वोट वाले पोलिंग स्टेशन में इस बार 63 गुना अधिक वोटिंग, पहले चरण की 10 मुख्य बातें

छत्तीसगढ़: 2013 में सिर्फ 5 वोट वाले पोलिंग स्टेशन में इस बार 63 गुना अधिक वोटिंग, पहले चरण की 10 मुख्य बातें

Written by: India TV News Desk Published : Nov 12, 2018 07:55 pm IST, Updated : Nov 13, 2018 10:27 am IST

छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल क्षेत्रों में भी मतदाता वोटिंग से पीछे नहीं हटे हैं और जमकर अपने मताधिकार का उपयोग किया है

Chhattisgarh first phase voting highlights - India TV Hindi
Chhattisgarh first phase voting highlights 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मतदाताओं ने इस बार नक्सलियों की गोली का जवाब अपने वोट से दिया है, राज्य सोमवार को हुए पहले चरण के मतदान में मतदाताओं ने लोकतंत्र पर भरोसा जताए हुए जमकर वोटिंग की है। इस बार के मतदान में कई पिछले रिकॉर्ड टूटे हैं। एक पोलिंग स्टेशन पर तो पिछली बार के मुकाबले 63 गुना अधिक वोटिंग हुई है जबकि कुछ पोलिंग स्टेशन तो ऐसे हैं जहां पहली बार वोट पड़े हैं। धुर नक्सल क्षेत्रों में भी मतदाता वोटिंग से पीछे नहीं हटे हैं और जमकर अपने मताधिकार का उपयोग किया है। छत्तीसगढ़ में हुए पहले चरण के मतदान की 10 मुख्य बातें इस तरह से हैं।

Chhattisgarh first phase voting highlights
Chhattisgarh first phase voting highlights 

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान की 10 मुख्य बातें

  1. जिन मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक वोटिंग हुई वहां कुल वोटिंग प्रतिशत 52% रहा।
  2. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वाले पोलिंग स्टेशनों में वोटिंग का प्रतिशत 70 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  3. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक सभी 18 विधानसभा सीटों के लिए औसत मतदान प्रतिशत 60.49 प्रतिशत दर्ज किया गया।
  4. धुर नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा के मूलर पोलिंग स्टेशन में पहली बार वोटिंग हो सकी, 10 वोट पड़े
  5. दंतेवाड़ा के ही धुर नक्सल क्षेत्र निलवाया स्टेशन में पहली बार वोटिंग, 19 वोट पड़े
  6. नक्सलियों के गढ़ समझे जाने वाले सेंदुगुडा पोलिंग स्टेशन में पिछली बार 5 वोट पड़े थे, इस बार 63 गुना अधिक यानि 315 वोट पड़े
  7. बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच हुई मठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए और 2 जवान घाए हुए
  8. पहले चरण में जिन 18 सीटों के लिए मतदान हुआ उनके लिए 190 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें 10 अनुसूचित जाती और 86 अनुसूचित जनजाती वर्ग से हैं
  9. पहले चरण के मतदान में कुल 31,80,014 मतदाता वोट डालने के लिए योग्य थे
  10. कुल 31,80,014 मतदाताओं में 15,57,435 पुरुष, 16,22,492 महिला और 87 थर्ड जेंडर मतदाता हैं

Chhattisgarh first phase voting highlights
Chhattisgarh first phase voting highlights 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement