1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. पॉलिटिकल मैनेजमेंट में माहिर और आम लोगों के 'मोहन भइया', जानिए कौन हैं बृजमोहन अग्रवाल

पॉलिटिकल मैनेजमेंट में माहिर और आम लोगों के 'मोहन भइया', जानिए कौन हैं बृजमोहन अग्रवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2018 02:48 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 02:48 pm IST

पार्टी को हर मुश्किल से उबारने वाले एक पॉलिटिकल मैनेजर के साथ बृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

Brijmohan Agrawal- India TV Hindi
Brijmohan Agrawal

पार्टी को हर मुश्किल से उबारने वाले एक पॉलिटिकल मैनेजर के साथ बृजमोहन अग्रवाल छत्‍तीसगढ़ के सबसे लोकप्रिय नेता है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है। छत्‍तीसगढ़ की राजनीति में बृजमोहन अग्रवाल शायद सबसे लोकप्रिय नेता हैं। बृजमोहन अग्रवाल मौजूदा रमन सिंह सरकार में कृषि मंत्री हैं। इसके साथ ही उनके पास सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, बायो टेक्‍नोलॉजी, पशुपालन, मछली पालन, अयाकट, धार्मिक ट्रस्‍ट जैसे विभाग भी हैं। 

जीवन परिचय 

बृजमोहन अग्रवाल का जन्‍म 1 मई 1959 को रायपुर में हुआ था। अग्रवाल 1990 से लगातार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करते आ रहे हैं। मध्‍य प्रदेश से बंटवारे से पूर्व भी वे मंत्री का पद संभाल चुके हैं। मध्‍य प्रदेश विधानसभा द्वारा उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ विधायक का पुरस्‍कार भी प्रदान किया गया है। उन्‍होंने एमकॉम तक शिक्षा प्राप्‍त की है। साथ ही रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय से उन्‍होंने एलएलबी तक की शिक्षा पूर्ण की है। 

राजनीतिक सफर

अग्रवाल ने मात्र 16 साल की उम्र में ही 1977 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्‍यता ले ली थी। वर्ष 1981 और 1982 के दौरान वे छात्रसंघ के अध्‍यक्ष भी रहे। 1984 में वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्‍य बने। 1988 से 1990 तक वे भाजयुमो के युवा मंत्री भी रहे। 1990 में वे पहली बार मध्‍यप्रदेश विधानसभा में विधायक चुनकर आए। वे राज्‍य के सबसे युवा एमएलए थे। इसके बाद से 1993, 1998, 2003, 2008, 2013 में वे विधायक चुने गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024