1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Chhattisgarh Assembly Elections 2018: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में करेंगे पांच सभाएं

Chhattisgarh Assembly Elections 2018: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में करेंगे पांच सभाएं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2018 07:39 am IST,  Updated : Nov 09, 2018 11:09 am IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

Chhattisgarh Assembly Elections 2018: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में करेंगे पांच सभाएं- India TV Hindi
Chhattisgarh Assembly Elections 2018: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में करेंगे पांच सभाएं

नई दिल्ली: सभी राजनीतिक दलों ने छत्तीगसढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिनों में पांच सभाएं कर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। राहुल गांधी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। राज्य में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार को सुबह 11 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह कांकेर जिले के पखांजुर के लिए रवाना होंगे। 

राहुल गांधी पखांजुर में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 3.15 बजे खैरागढ़ से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक डोंगरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी शाम को राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक रोड-शो करेंगे। गांधी राजनांदगांव में विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांधी दूसरे दिन 10 नवंबर को राजनांदगांव से कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे और चारामा में दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। गांधी दोपहर 2.15 बजे से दोपहर तीन बजे तक कोंडागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में वह जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी जगदलपुर में दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बाद में नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024