1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप के बागी विधायक मनोज कुमार बीजेपी में शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव: आप के बागी विधायक मनोज कुमार बीजेपी में शामिल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 28, 2020 07:34 pm IST,  Updated : Jan 28, 2020 07:57 pm IST

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर झटका लगा है।

Rajnath Singh welcome AAP MLA Manoj Kumar during a public meeting for the upcoming Delhi Assembly el- India TV Hindi
Rajnath Singh welcome AAP MLA Manoj Kumar during a public meeting for the upcoming Delhi Assembly elections in East Delhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर झटका लगा है। कोंडली विधानसभा सीट से पार्टी के बागी एमएलए मनोज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। 

मनोज कुमार को इस बार आम आदमी पार्टी ने टिकट नहीं दिया था जिसके चलते वे नाराज चल रहे थे। आम आदमी पार्टी ने कोंडली विधानसभा सीट से मोजन की जगह कुलदीप कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है। टिकट कटने के बाद मनोज ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। पार्टी उन्हें मनाने में लगी हुई थी। इसी बीच मनोज कुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024