1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. आगे तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता हुआ दिखाई देगा: योगी आदित्यनाथ

आगे तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता हुआ दिखाई देगा: योगी आदित्यनाथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 04, 2020 06:59 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 12:04 am IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा

Akabaruddin Owaisi to chant Hanuman Chalisa one day says Yodi Adityanath - India TV Hindi
Akabaruddin Owaisi to chant Hanuman Chalisa one day says Yodi Adityanath  Image Source : BJP'S TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जैसे जैसे खत्म होने की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिल्ली में एक चुनावी रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा। 

अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक टेलिविजन कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा को गाकर सुनाया था, इसका जिक्र करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''अभी तो केजरीवाल ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, भाई और बहनो आप देखना आगे आगे होता क्या है, ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पड़ता हुआ दिखाई देगा, आप देखना यह निश्चित होगा।''

अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पढ़ने पर गोरखपुर से भाजपा सांसद और भोजपुरी सिनेमा कलाकार रवि किशन ने कहा था, 'केजरीवाल को शाहीन बाग में बिरयानी खिलाने के बाद अचानक याद आई है कि मैं हिन्दू हूं। हनुमान जी को अब ये बुड़बक नहीं बना सकते। हनुमान चालीसा पढ़ें या पेड़ पर उल्टा लटक जाएं, ये चुनाव वो हार रहे हैं।'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी अरविंद केजरीवाल के हनुमान चालीसा पाठ वाले बयान पर हमला बोला था। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल नमाज पढ़ते दिख रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024