1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. प्रवेश वर्मा के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, ‘आतंकवादी’ कहे जाने को लेकर उठाए सवाल

प्रवेश वर्मा के बयान पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, ‘आतंकवादी’ कहे जाने को लेकर उठाए सवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2020 12:59 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 01:00 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और सांसद प्रवेश वर्मा के उस बयान पर पटलवार किया है जिसमें प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को नक्सलवादी कहा था।

Arvind Kejriwal hits back on BJP and Pravesh Verma for terrorist remark- India TV Hindi
Arvind Kejriwal hits back on BJP and Pravesh Verma for terrorist remark Image Source : AAP TWITTER

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नेता और सांसद प्रवेश वर्मा के उस बयान पर पटलवार किया है जिसमें प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को नक्सलवादी कहा था। अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी मुझे आतंकवादी कह रही है, मैने अपने पूरे जीवन में लोगों के लिए संघर्ष किया, हर रोज मैं इस देश की जनता के लिए काम करने का प्रयास करता हूं, मैंने आपके बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराई है, क्या ये सब काम मुझे आतंकवादी बनाते हैं?’’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "मैंने 2 बार देश के भ्रष्टाचारियों के खिलाफ आमरण अनशन किया है। मैंने 15-15 दिन का अनशन किया है। मैंने देश के लिए अपनी जान दांव पर लगाई थी। भाजपा मुझे आज आतंकवादी बोल रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा ''बॉर्डर पर शहीद होने वाले जवान के परिवार को मैंने 1 करोड़ सम्मान राशि दी। जवान की शहादत के बाद परिवार की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ली। बदले में मुझे आतंकवादी बोल रहे है"

अरविंद केजरीवाल यहीं नहीं रुके और कहा, "अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि क्या मैं आतंवादी हूँ या मैं उनका अपना बेटा हूँ जिसने अपने दिल्ली के लिए स्कूल और अस्पताल बनाएं"

हालांकि प्रवेश वर्मा ने बुधवार को इंडिया टीवी के कार्यक्रम में कहा था कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को नटवरलाल और नक्सवादी कहा है न कि आतंकवादी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024