1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. NRC अगर दिल्ली में लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले होंगे बाहर: अरविंद केजरीवाल

NRC अगर दिल्ली में लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले होंगे बाहर: अरविंद केजरीवाल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2019 12:47 pm IST,  Updated : Sep 25, 2019 12:47 pm IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) अगर लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी दिल्ली से बाहर होंगे

Arvind Kejriwal targets Manoj Tiwari on NRC demand in Delhi- India TV Hindi
Arvind Kejriwal targets Manoj Tiwari on NRC demand in Delhi

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) अगर लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी दिल्ली से बाहर होंगे। मनोज तिवारी दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष हैं और असम की तरह दिल्ली में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करने की मांग कर रहे हैं।

राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) हालांकि किसी राज्य के लिए नहीं है बल्कि यह देश के लिए यानि देश के किसी एक राज्य का नागरिक अगर दूसरे राज्य में रहता है तो उसपर NRC लागू नहीं होता, लेकिन असम में NRC के तहत उन लोगों को देश से बाहर करने की योजना है जो दूसरे देश से आकर दिल्ली में बसे हैं।

मनोज तिवारी और खुद अरविंद केजरीवाल मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले नहीं हैं, मनोज तिवारी मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं जबकि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के मूल निवासी हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल का यह तर्क कि NRC लागू हुआ तो मनोज तिवारी सबसे पहले बाहर जाएंगे, सही नहीं बैठता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024