1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Babarpur Voting Detail: दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट पर 65.40 प्रतिशत मतदान

Babarpur Voting Detail: दिल्ली की बाबरपुर विधानसभा सीट पर 65.40 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:39 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:19 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में बाबरपुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Babarpur Voting Detail- India TV Hindi
Babarpur Voting Detail Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की बाबरपुर विधानसभा सीट पर 65.40 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। बाबरपुर विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। आम आदमी पार्टी ने इस सीट से अपने मंत्री गोपाल राय को फिर से मैदान में उतारा है जबकि भारतीय जनता पार्टी ने नरेश गौड़ पर दांव खेला है। पिछली बार भी इस सीट पर इन दोनो के बीच मुकाबला हुआ था।

2015 के विधानसभा चुनाव में बाबरपुर विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में बाबरपुर सीट पर कुल 66.99 प्रतिशत मतदान हुआ था और 128532 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में बाबरपुर से आम आदमी पार्टी के गोपाल राय की जीत हुई थी, उन्हें 76179 वोट मिले थे, भारतीय जनता पार्टी के नरेश गौड़ को 40908 वोट प्राप्त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024