1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Deoli Vidhan Sabha Chunav Result: देवली विधानसभा सीट पर AAP के प्रकाश जारवाल जीते, चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित

Deoli Vidhan Sabha Chunav Result: देवली विधानसभा सीट पर AAP के प्रकाश जारवाल जीते, चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 07:56 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 05:35 pm IST

Delhi Election Results 2020: देवली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर नतीजे घोषित कर दिए है।

Deoli Vidhan sabha Seat- India TV Hindi
देवली विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। देवली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर नतीजे घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी नेता प्रकाश जारवाल ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होनें भारतीय जनता पार्टी के अरविंद कुमार को 40173 वोटों के बड़े अंतर से हराकर चुनाव जीत लिया है। प्रकाश जारवाल को 92575 वोट मिले। वहीं उनके निकटतम प्रतिधंधी बीजेपी के अरविंद कुमार को 52402 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंदर सिंह रहे जिन्हें 2711 वोट मिले है। 

प्रकाश जारवान ने वोटों की गिनती शुरु होने के बाद से ही लगातक बढ़त बनाए रखी। जारवाल ने 2015 में आप की टिकट पर चुनाव लड़ा था और यह दूसरी बार है जब उन्होनें लगातार जीत दर्ज की है। 

Deoli Vidhan Sabha Chunav Result
Deoli Vidhan Sabha Chunav Result

पिछले चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के प्रकाश जारवाल ने विजय हासिल की थी। प्रकाश जारवाल को यहां 96530 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के अरविंद कुमार को महज 32593 वोट ही हासिल हो सके। तीसरें नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी राजेश को 4968 वोट ही मिल सके। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि, देवली विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान देवली में भाजपा को 68,601 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 44,986 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 20,152 वोट मिले। देवली में साल 2013 में आम आदमी पार्टी के प्रकाश जारवाल, साल 2008 में कांग्रेस के अरविंदर सिंह विधायक चुने गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024