1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. DUSU Elections 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 सितंबर की तारीख हुई तय

DUSU Elections 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 सितंबर की तारीख हुई तय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2019 05:11 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 05:16 pm IST

DUSU Elections 2019: पिछले साल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने एक पद जीता था।

DUSU Elections 2019 dates declared- India TV Hindi
DUSU Elections 2019 dates declared Image Source : DUSU ELECTIONS 2019

नई दिल्ली। इस साल होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव (DUSU Elections) 12 सितंबर को होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 4 सितंबर है और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 5 सितंबर है। विश्वविद्यालय ने कहा कि मतगणना की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

पिछले साल, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) से जुड़े अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के उम्मीदवारों ने तीन पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने एक पद जीता था। दिल्ली विधानसभा के चुनाव भी जल्द होने जा रहे हैं ऐसे में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनावों पर सभी की नजर बनी हुई है, देखना होगा कि क्या आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई (CYSS) इस बार दिल्ली विधानसभा चुनावों में कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024