1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Dwarka Vidhan Sabha Chunav Result: द्वारका विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा ने जीत दर्ज की

Dwarka Vidhan Sabha Chunav Result: द्वारका विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के विनय मिश्रा ने जीत दर्ज की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:34 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 09:15 pm IST

Delhi Election Results 2020: द्वारका विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने अंतिम नतीजे घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी नेता और कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Dwarka विधानसभा सीट- India TV Hindi
Dwarka विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। द्वारका विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने अंतिम नतीजे घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी नेता और कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। विनय मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रद्युम्न राजपूत को 14387 वोट के अंतर से हराकर चुनाव जीती है। विनय मिश्रा को 71003 वोट मिले वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रद्युम्न राजपूत को 56616 वोट। तीसरे स्थान पर कांग्रेस के आदर्श शास्त्री रहे जिन्हें 6757 वोट मिले।

Dwarka Vidhan Sabha Chunav Result
Dwarka Vidhan Sabha Chunav Result

पिछले चुनाव परिणाम

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के आदर्श शास्त्री ने जीत दर्ज की थी। आदर्श शास्त्री को यहां 79,729 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर द्वारका में भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत रहे, उन्हें 40,363 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी महाबल मिश्रा को 12,532 वोट ही मिल सके। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि द्वारका विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान द्वारका में भाजपा को 74753 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 21135 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 28,877 वोट मिले।  द्वारका में साल 2013 में भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत, तो साल 2008 में कांग्रेस के महाबल मिश्रा ने जीत हासिल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024