1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Dwarka Voting Detail: दिल्ली की द्वारका विधानसभा सीट पर 59 प्रतिशत मतदान

Dwarka Voting Detail: दिल्ली की द्वारका विधानसभा सीट पर 59 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 12:24 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 06:26 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में द्वारका विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

Dwarka Voting Detail- India TV Hindi
Dwarka Voting Detail Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की द्वारका विधानसभा सीट पर शाम 6.25 बजे तक करीब 59 फीसदी मतदान हो चुका है। द्वारका विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार भी प्रद्युम्न राजपूत को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आम आदमी पार्टी ने विनय मिश्रा पर दांव खेला है। कांग्रेस पार्टी ने इस बार आदर्श शास्त्री को टिकट दिया है जो पिछली बार आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बनकर चुनाव जीते थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में द्वारका विधानसभा सीट से 14 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 12 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में द्वारका सीट पर कुल 67.76 प्रतिशत मतदान हुआ था और 134620 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में द्वारका सीट से आम आदमी पार्टी के  आदर्श शास्त्री की जीत हुई थी, उन्हें 79729 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर भाजपा के प्रद्युम्न राजपूत थे जिन्हें 40363 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024