1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. अरविंद केजरीवाल से पूछिए सवाल, खुद मुख्यमंत्री देंगे जवाब

अरविंद केजरीवाल से पूछिए सवाल, खुद मुख्यमंत्री देंगे जवाब

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 23, 2020 04:29 pm IST,  Updated : Jan 23, 2020 04:29 pm IST

क्या अरविंद केजरीवाल का जीत का दावा ठीक है? क्या उनका गारंटी कार्ड काम करेगा? क्या दिल्ली की जनता फ्री बिजली और फ्री पानी के मुद्दे पर वोट करेगी?

India TV town hall with Arvind Kejriwal- India TV Hindi
India TV town hall with Arvind Kejriwal Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल इस बार भी अपनी जीत का दावा ठोक रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने जनता के सामने गारंटी कार्ड जारी किया है और कह रहे हैं कि इस बार दिल्ली की जनता काम पर वोट करेगी। क्या अरविंद केजरीवाल का जीत का दावा ठीक है? क्या उनका गारंटी कार्ड काम करेगा? क्या दिल्ली की जनता फ्री बिजली और फ्री पानी के मुद्दे पर वोट करेगी? 

इस तरह के तमाम सवालों का जवाब खुद अरविंद केजरीवाल देंगे, शुक्रवार 24 जनवरी अरविंद केजरीवाल इंडिया टीवी के टाउन हाल में भाग लेंगे और टाउन हाल में जनता के तमाम सवालों के जवाब देंगे। अगर दिल्ली को लेकर आपके मन में भी कोई सवाल है और उसका जवाब आप अरविंद केजरीवाल से जानना चाहते हैं तो आप अपने सवाल सोशल मीडिया के जरिए #AskKejriwalOnIndiaTV पर भेज सकते हैं। आपके तमाम सवालों के जवाब शुक्रवार को इंडिया टीवी पर खुद अरविंद केजरीवाल देंगे। सवालों के जबाव जानने के लिए आप www.indiatv.in पर इंडिया टीवी का सीधा प्रसारण भी देख सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024