1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Janakpuri Vidhan Sabha Chunav Result: जनकपुरी से AAP के राजेश ऋषि जीते, चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित किए

Janakpuri Vidhan Sabha Chunav Result: जनकपुरी से AAP के राजेश ऋषि जीते, चुनाव आयोग ने नतीजे घोषित किए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:39 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:46 pm IST

Delhi Election Results 2020: चुनाव आयोग ने जनकपुरी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।

Janakpuri विधानसभा सीट- India TV Hindi
Janakpuri विधानसभा सीट Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने जनकपुरी विधानसभा सीट पर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए है। आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने इस सीट पर जीत दर्ज की है। राजेश ऋषि ने 14917 वोटों के अंतर से भारतीय जनता पार्टी के आशीष सूद को हरा दिया है। राजेश ऋषि को इस चुनाव में कुल 67968 वोट मिले वहीं उनके निकटतम प्रतिदंदी भारतीय जनता पार्टी के आशीष सूद को 53051 वोट मिले। तीसरे स्थान पर कांग्रेस की  राधिका खेड़ा रही जिन्हें 2084 वोट मिले है।

Janakpuri Vidhan Sabha Chunav Result
Janakpuri Vidhan Sabha Chunav Result

पिछले चुनाव परिणाम

 

पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी के राजेश ऋषि ने जीत दर्ज की थी। राजेश ऋषि को यहां 71,802 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर जनकपुरी में भाजपा जगदीश मुखी रहे, उन्हें 46,222 वोट हासिल हुए। तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश कुमार को 4,699 वोट ही मिल सके। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

हालांकि जनकपुरी विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान हरिनगर में भाजपा को 71225 वोट मिले, जबकि आम आदमी पार्टी को 21,781 वोट हासिल हुए। दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 24509 वोट मिले। जनकपुरी भाजपा का गढ़ रहा है। यहां साल 2013 से साल 1993 के बीच हुए पांच चुनाव में भाजपा के जगदीस मुखी ने जीत दर्ज की है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024