1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्ली चुनाव: बढ़ीं कपिल मिश्रा की मुश्किलें! निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर FIR दर्ज

दिल्ली चुनाव: बढ़ीं कपिल मिश्रा की मुश्किलें! निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर FIR दर्ज

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2020 08:41 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 08:40 pm IST

निर्वाचन अधिकारी ने दिल्ली पुलिस को भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा के खिलाफ उनके भारत बनाम पाक ट्वीट के लिये एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया : सूत्र

Kapil Mishra- India TV Hindi
BJP Candidate Kapil Mishra Image Source : FILE

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के टिकट पर मॉडल टाउन से चुनाव लड़ रहे कपिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ उनके भारत बनाम पाक ट्वीट के लिये एफआईआर दर्ज कर ली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग और अन्य स्थानों पर संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर बरसते हुए दिल्ली भाजपा के नेता कपिल मिश्र ने गुरुवार को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को भारत पाकिस्तान के बीच मुकाबले जैसा करार दिया।

Kapil
Image Source : TWITTERकपिल मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं!

अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री रह चुके कपिल मिश्र दिल्ली के मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार हैं। एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कपिल मिश्र ने दावा किया, ‘‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।’’

उन्होने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं।’ भाजपा नेता ने ट्वीट में आरोप लगाया कि शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का ‘‘कानून नहीं माना जा रहा है’’ और ‘‘पाकिस्तानी दंगाइयों’’ का दिल्ली की सड़कों पर ‘‘कब्जा’’ है।

भाजपा उम्मीदवार ने एक अन्य ट्वीट में दावा किया, ‘‘ आठ फरवरी के चुनाव में भाजपा दिल्ली में जीत रही है, डंके की चोट पर और 11 फरवरी 2020, सुबह 11 बजे तक घुँघरू सेठ (दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल) का इस्तीफा हो जाएगा । उन्होंने कहा, ‘‘जमीन पर हूँ, भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं की मजबूती देखने के बाद लिख रहा हूँ । कोई पेड सर्वे, महंगे विज्ञापन, बिके हुए इंटरव्यू केजरीवाल को नहीं बचा सकते।’’

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता को केजरीवाल ने 2017 में मंत्री पद से हटा दिया था । पिछले साल मिश्र दल बदल कानून के तहत वह अयोग्य करार दिये गए। विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्र का मुकाबला आम आदमी पार्टी के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के साथ है।

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024