1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. दिल्लीः बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, जिन्ना वाली राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल

दिल्लीः बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, जिन्ना वाली राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 03, 2020 11:21 am IST,  Updated : Feb 03, 2020 11:21 am IST

कपिल मिश्रा ने केजरीवाल की तुलना मुहम्मद अली जिन्ना से कर दी है। साथ ही उन्हें अपनी पार्टी का नाम बदलकर मुस्लिम लीग कर लेना चाहिए।

arvind kejariwal- India TV Hindi
arvind kejariwal

दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच विवादास्पद बयानों का सिलसिला फिलहाल जारी है। ताजा बयान दिल्ली के मॉडल टाउन से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कपिल मिश्रा की ओर से आया है। मिश्रा ने केजरीवाल की तुलना मुहम्मद अली जिन्ना से कर दी है। साथ ही उन्हें अपनी पार्टी का नाम बदलकर मुस्लिम लीग कर लेना चाहिए। इससे पहले भी कपिल मिश्रा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हैं। 

मॉडल टाउन से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, कि दिल्ली में गाड़ियों को जलाने और पुलिसवालों से मारपीट के पीछे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का हाथ था। इसी बयान को जारी रखते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल जिन्ना वाली राजनीति कर रहे हैं। उन्हें अपनी पार्टी का नाम मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए।

लग चुका है 48 घंटे का बैन 

इससे पहले भी कपिल मिश्रा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं। शाहीन बाग प्रदर्शन को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा था कि 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होने वाला है। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा था। बाद में चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा पर 48 घंटे का बैन लगा दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024