1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Delhi Assembly Elections: नरेला सीट क्या पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी AAP? लोकसभा चुनाव में BJP की थी आंधी

Delhi Assembly Elections: नरेला सीट क्या पिछला प्रदर्शन दोहरा पाएगी AAP? लोकसभा चुनाव में BJP की थी आंधी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 13, 2020 04:43 pm IST,  Updated : Jan 13, 2020 04:43 pm IST

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से पहले नंबर पर नरेला विधानसभा सीट आती है और इस सीट पर 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की आंधी थी

Narela assembly seat - India TV Hindi
Narela assembly seat  Image Source :

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से पहले नंबर पर नरेला विधानसभा सीट आती है और इस सीट पर 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की आंधी थी। 2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के शरद कुमार की जीत हुई थी और उन्हें 96143 वोट मिले थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नील दमन खत्री को हराया था, नील दमन खत्री को कुल 55581 वोट मिले थे।

2015 में इस सीट पर आम आदमी पार्टी की आंधी थी लेकिन पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को नरेला विधानसभा सीट पर बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। नरेला विधानसभा सीट दिल्ली की उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के दायरे में आती है। लोकसभा चुनाव में नरेला विधानसभा सीट पर भाजपा को 93231 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी रही थी जिसे 27995 वोट मिले थे और आम आदमी पार्टी 26371 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

2013 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने बाजी मारी थी, उस समय भाजपा प्रत्याशी नील दमन खत्री को 54622 वोट पड़े थे और उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के विरेंद्र को हराया था जिन्हें 31077 वोट मिले थे।

इस बार होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की नजर टिकी हुई है और चुनाव के नतीजे काफी रोचक हो सकते हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी अपने 5 साल के कार्यकाल में रिकॉर्ड तोड़ विकास का दावा कर रही है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनाव में मिली रिकॉर्ड जीत से उम्मीद बंधी है। कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारा है, ऐसे में देखना होगा कि इस बार दिल्ली में कौन बाजी मारता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024