1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. New Delhi Voting Detail: दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 51.64 प्रतिशत मतदान

New Delhi Voting Detail: दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 51.64 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:45 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:07 pm IST

अरविंद केजरीवाल 2015 और 2013 में भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतकर आए थे और 2013 में वे इस सीट उस समय की मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को हरा चुके हैं

New Delhi Voting Detail: दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 11.39 प्रतिशत मतदान, delhi vi- India TV Hindi
New Delhi Voting Detail: दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 11 बजे तक 11.39 प्रतिशत मतदान, delhi vidhan sabha chunav 2020 new delhi voting detail arvind kejriwal sunil kumar yadav romesh sabharwal bjp congress aap Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। पूरे देश की नजर राजधानी की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर लगी हुई हैं, यहां से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवला चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर काफी सुस्त मतदान देखने को मिला। इस सीट पर महज 51.64 फीसदी मतदान देखने को मिला। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं और इस बार भी उन्होंने इसी सीट से पर्चा भरा है।

अरविंद केजरीवाल 2015 और 2013 में भी नई दिल्ली विधानसभा सीट से ही चुनाव जीतकर आए थे और 2013 में वे इस सीट उस समय की मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को हरा चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील कुमार यादव को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने रमेश सभरवाल को टिकट दिया है।    

2015 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से 13 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में नई दिल्ली सीट पर कुल 64.72 प्रतिशत मतदान हुआ था और 88225 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में नई दिल्ली सीट पर चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल को 57213 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नुपुर शर्मा को हराया था जिन्हें 25630 वोट पड़े थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024