1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. ओएसडी की गिरफ्तारी पर बोले सिसोदिया, "मैंने भी कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया"

ओएसडी की गिरफ्तारी पर बोले सिसोदिया, "मैंने भी कई भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाया"

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 10:01 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 10:01 am IST

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अपने ओएसडी पर सीबीआई की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है।

Manish Sisodia- India TV Hindi
Manish Sisodia

दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अपने ओएसडी पर सीबीआई की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक GST इन्स्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार किया है। यह अधिकारी मेरे ऑफ़िस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे तुरंत सख़्त से सख़्त सजा दिलानी चाहिए। ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने ख़ुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है। 

बता दें कि दिल्ली चुनाव से ठीक दो दिन पहले सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। यह अधिकारी डिप्टी सीएम का विशेष कर्तव्य अधिकारी(ओएसडी) बताया जा रहा है। इस अधिकारी पर कथित रूप से 2 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप है। अधिकारियों ने कहा कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को जीएसटी संबंधित मामले में कथित रूप से दो लाख रुपये रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। 

सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है। 

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, टैक्स डिपार्टमेंट के कुछ और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, ये लोग एक नेक्सस की तरह काम कर रहे थे। सीबीआई की एक टीम गिरफ्तार दानिक्स अधिकारी के आफिस में भी सर्च कर सकती है। दोपहर बाद करीब 3 बजे गिराफ्तार अधिकारी को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, जहाँ सीबीआई इस अधिकारी की पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024