Delhi Election Results: मनीष सिसोदिया जीते, जानिए केजरीवाल के अन्य मंत्रियों का हाल
Delhi Election Results: मनीष सिसोदिया जीते, जानिए केजरीवाल के अन्य मंत्रियों का हाल
Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Feb 11, 2020 02:01 pm IST,
Updated : Feb 11, 2020 03:24 pm IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना में लंबे समय तक पिछड़ने के बाद आखिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जीतने में कामयाब हुए हैं
Image Source :
Performance of Kejriwal Ministers including Manish Sisodia
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को निर्णायक बढ़त मिल चुकी है, अरविंद केजरीवाल सरकार में सबसे कदावर मंत्री मनीष सिसोदिया भी लंबे समय तक पिछड़ने के बाद आखिर चुनाव जीतने में कामयाब हुए हैं। मनीष सिसोदिया ने 3000 से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार के सभी 6 मंत्रियों ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया है।
दोपहर 3.30 बजे तक केजरीवाल सरकार के 6 मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष का प्रदर्शन
शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया 3006 वोट से जीते
केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट से 7632 वोटों से आगे थे
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत 1540 वोटों से आगे चल रहे थे
श्रम और रोजगार मंत्री गोपाल राय बाबरपुर सीट से 27264 वोटों से आगे थे
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से 36172 वोट से आगे थे
सोशल वेलफेयर मंत्री राजेंदर पाल गौतम सीमापुरी सीट से 48545 वोट से आगे थे
विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल 3566 वोटों से पीछे चल रहे थे
पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां