1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. R K Puram Vidhan Sabha Chunav Results: आर के पुरम विधानसभा सीट पर AAP प्रत्याशी प्रमीला टोकस ने दर्ज की जीत

R K Puram Vidhan Sabha Chunav Results: आर के पुरम विधानसभा सीट पर AAP प्रत्याशी प्रमीला टोकस ने दर्ज की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:46 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 06:20 pm IST

Delhi Election Results 2020: राजधानी दिल्ली की आरके पुरम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रमीला टोकस ने जीत दर्ज की है।

R K Puram constituency- India TV Hindi
R K Puram constituency Image Source : INDIA TV
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आरके पुरम विधानसभा सीट पर आदमी पार्टी की प्रत्याशी प्रमीला टोकस ने जीत दर्ज की है। प्रमीला टोकस ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को 10369 वोटों के अंतर से हराया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आरके पुरम विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रमीला टोकस को कुल 46945 वोट मिले हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को 36528 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस की प्रियंका सिंह को केवल 3126 वोट ही मिल पाए हैं।
RK Puram delhi vidhan sabha chunav result 2020
RK Puram delhi vidhan sabha chunav result 2020
 
पिछले चुनाव परिणाम
बता दें कि, आरके पुरम विधानसभा सीट पर पिछली बार आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस ने ही जीत दर्ज की थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2015) में यहां आम आदमी पार्टी की प्रमिला टोकस ने विजय हासिल की थी। प्रमिला टोकस को यहां 54,645 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के अनिल कुमार को कुल 35,577 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी लीला धर को कुल 4,042 वोट मिले थे। आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में AAP को 67 सीटें हासिल हुईं थीं, जबकि भाजपा को तीन सीटें ही नसीब हुईं और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।
 
हालांकि आर के पुरम विधानसभा सीट पर लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भाजपा को बंपर बढ़त मिली थी। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आर के पुरम में भाजपा को 45274 वोट मिले थे। कांग्रेस को 26373 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी को 12260 वोट हासिल हुए थे। आर के पुरम में साल 2013 में बीजेपी, साल 2008 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024