1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. SHAHDARA Vidhan Sabha Chunav Results 2020: शाहदरा विधानसभा सीट पर AAP के राननिवास गोयल ने दर्ज की जीत

SHAHDARA Vidhan Sabha Chunav Results 2020: शाहदरा विधानसभा सीट पर AAP के राननिवास गोयल ने दर्ज की जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2020 08:19 am IST,  Updated : Feb 11, 2020 04:13 pm IST

Delhi Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाहदरा विधानसभा सीट पर आप के राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की है।

Shahdara- India TV Hindi
Shahdara

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में शाहदरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के राम निवास गोयल ने 5294 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल को शिकस्त दी है। शाहदरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस से नरेंद्र नाथ मैदान में थे। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राम निवास गोयल की जीत हुई थी।

शाहदरा विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के दायरे में आती है और 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हुई वोटिंग में शाहदरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को 70732 वोट मिले थे, दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 26551 वोट मिले ते और तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी को 18922 वोट मिले थे।

2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान शाहदरा विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राम निवास गोयल की जीत हुई थी और उन्हें कुल 58523 वोट मिले थे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी जितेंदर सिंह शंटी को हराया था जिन्हें 46792 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024