1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. Shahdara Voting Detail: दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट पर 59.26 प्रतिशत मतदान

Shahdara Voting Detail: दिल्ली की शाहदरा विधानसभा सीट पर 59.26 प्रतिशत मतदान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:36 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 09:25 pm IST

2015 के विधानसभा चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी

Shahdra Voting Detail, Delhi Election 2020 News Update दिल्ली की शहादरा विधानसभा पर 11 बजे तक 18.96 - India TV Hindi
Shahdra Voting Detail, Delhi Election 2020 News Update दिल्ली की शहादरा विधानसभा पर 11 बजे तक 18.96 प्रतिशत मतदान, 2015 के विधानसभा चुनाव में शहादरा विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो चुका है। राजधानी की शाहदरा विधानसभा सीट पर 59.26 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। शाहदरा विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हैं और उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने संजय गोयल को मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस पार्टी ने नरेंद्र नाथ पर दांव खेला है।

2015 के विधानसभा चुनाव में शाहदरा विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था और 8 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2015 में शाहदरा सीट पर कुल 69.68 प्रतिशत मतदान हुआ था और 117888 मतदाताओं ने वोट डाले थे। 2015 में शहादरा सीट से राम निवास गोयल की जीत हुई थी, उन्हें 58523 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह शंटी रहे थे जिन्हें 46792 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024